13 जून । सियोल की एक अदालत ने आज दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें उत्तर कोरिया में ड्रोन हमले करने का दोषी पाया, जिसका मकसद तनाव बढ़ाना और दिसंबर 2024 में मार्शल लॉ लागू करने के अपने फैसले को सही ठहराना था। सियोल केंद्रीय जिला न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति को दुश्मन को लाभ पहुंचाने और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों में दोषी ठहराया।
पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून को भी इस अभियान में उनकी भूमिका के लिए 30 साल की सजा सुनाई गई। अदालत ने फैसला सुनाया कि यून ने अक्टूबर 2024 में उत्तर कोरिया को उकसाने और मार्शल लॉ लागू करने का बहाना बनाने के लिए ड्रोन मिशनों को अधिकृत किया था। पूर्व रक्षा खुफिया कमान प्रमुख येओ इन-ह्युंग को भी 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जबकि पूर्व ड्रोन ऑपरेशन कमान प्रमुख किम योंग-दाए को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई, जिसे पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।