IMG-LOGO

कुमार सानू ने गाया था 90s के इस पॉपुलर सीरियल का टाइटल ट्रैक, आए 64 एपिसोड, महाभारत और रामायण के बाद दूरदर्शन पर रहा सुपरहिट

Posted on: 2026-07-08
IMG
कुमार सानू ने गाया था 90s के इस पॉपुलर सीरियल का टाइटल ट्रैक, आए 64 एपिसोड, महाभारत और रामायण के बाद दूरदर्शन पर रहा सुपरहिट

नई दिल्ली: 90s का दूरदर्शन का दौर आपने देखा है, तो यकीन मानिए ये खबर आपको सीधा बचपन में ले जाएगा. एक समय ऐसा था जब दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल पूरे परिवार को टीवी के सामने बैठने पर मजबूर कर देते थे. रामायण और महाभारत के बाद भी एक ऐसा शो आया, जिसने अपनी शानदार कहानी और दिल छू लेने वाले गानों से लोगों का दिल जीत लिया. खास बात ये थी कि इसके टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी थी कुमार सानू (Kumar Sanu) ने. आज सालों बाद जब ये गाना फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो लोग एक बार फिर पुरानी यादों में खोते नजर आ रहे हैं.

64 एपिसोड में बन गया था सुपरहिट

हम बात कर रहे हैं 1994 में दूरदर्शन पर आए सीरियल किस्मत की. उस दौर में इस शो का अलग ही क्रेज था. इसमें सीमा कपूर, मंगल ढिल्लन, किरण जुनेजा और कंवलजीत सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे. हर एपिसोड के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जाती थी. यही वजह रही कि सिर्फ 64 एपिसोड में ही इस शो ने जबरदस्त पहचान बना ली. कई लोग इसे रामायण और महाभारत के बाद दूरदर्शन के सबसे यादगार शोज में गिनते हैं.

Tags: