अमेरिका में आयोजित अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने दो पदक जीते।
Posted on:
2026-08-10
अमेरिका में आयोजित अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने दो पदक जीते।
अमेरिका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बसंत कुमार मेघवाल और शाहनवाज खान चैंपियनशिप में ऊंची कूद और लंबी कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। मौजूदा एशियाई अंडर-20 चैंपियन बसंत कुमार मेघवाल ने 2.21 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीता। वहीं, शाहनवाज खान ने 7.84 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पुरुषों की लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया।
अल्जीरिया के यूनुस अयाची ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने कांस्य पदक हासिल किया। इन दो पदकों के साथ चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई है। भारत ने अब 2021 और 2022 संस्करणों में जीते गए पदकों की बराबरी कर ली है।