स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने एफसी राएंगडाई को 5-1 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Posted on:
2026-08-17
स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने एफसी राएंगडाई को 5-1 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
फुटबॉल में, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने कल रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के पहले क्वार्टर फाइनल में नवोदित फुटबॉल क्लब रांगडाई को 5-1 से हरा दिया।
इस जीत के साथ स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि फुटबॉल क्लब रांगडाई का शानदार पदार्पण अभियान क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया।
स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली बुधवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में भारतीय सेना फुटबॉल टीम और ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी।