IMG-LOGO

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: राम माधव, स्मृति ईरानी और बिप्लब देब शामिल, नितिन नवीन के नेतृत्व में टीम गठित

Posted on: 2026-08-17
IMG
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: राम माधव, स्मृति ईरानी और बिप्लब देब शामिल, नितिन नवीन के नेतृत्व में टीम गठित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इसमें राम माधव, लोकसभा सदस्य डी. पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत 13 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

महासचिवों की टीम में नए चेहरे

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा है। वहीं, अपनी आठ राष्ट्रीय महासचिवों की टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को शामिल किया गया है। विनोद तावड़े और सुनील बंसल ही ऐसे दो राष्ट्रीय महासचिव हैं, जिन्हें पार्टी ने अपनी नई टीम में बनाए रखा है।

सचिवों में कई नए नाम

भाजपा ने अलग-अलग राज्यों से 16 राष्ट्रीय सचिवों की अपनी टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, संदीप पाठक और मनोज तिग्गा समेत कई नए चेहरों को जगह दी है।

कुछ उपाध्यक्षों को रखा बरकरार 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा वैजयंत जे. पांडा और रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष के पद पर बनाए रखा गया है।

Tags: