IMG-LOGO

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मंगलवार को 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के विजेताओं को देंगे पुरस्कार

Posted on: 2026-08-24
IMG
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल मंगलवार को 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के विजेताओं को देंगे पुरस्कार

नई दिल्ली, 24 अगस्त   केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट करने वाले राजधानी के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। इनमें दिल्ली के शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले कुल विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय के अनुसार यह पुरस्कार संसद भवन के जीएमसी बालायोगी सभागार में दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीतमपुरा के परवाना रोड स्थित \"बाल भारती पब्लिक स्कूल है। इसके अलावा, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 और विद्यालयों को भी मेरिट ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न मतों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की निष्पक्ष अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, प्रभावी भाषण कला और कौशल विकसित होती है।

उल्लेखनीय है कि युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत, इस श्रृंखला की 58 वीं प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 2025-26 में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किया गया।

राजधानी के 11 स्कूलों में द्वारका सेक्टर-22 स्थित डॉ बीआर अंबेडकर सीएम श्री स्कूल, पेशवा रोड स्थित नवयुग स्कूल, एसपी मुखर्जी मार्ग स्थित प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा नीम करोली सर्वोदय कन्या विद्यालय (बीएनकेएसकेवी-जोनापुर), सर्वोदय कन्या विद्यालय (प्रह्लादपुर), सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 1 (उर्दू माध्यम-जामा मस्जिद), अटल आदर्श विद्यालय (गोल मार्केट), डॉ बीआर अंबेडकर सीएम श्री स्कूल (सेक्टर 17-रोहिणी), सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर1 (यमुना विहार, सी-ब्लॉक), ईशानी सर्वोदय कन्या विद्यालय (जी-ब्लॉक साकेत) और केरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विकासपुरी) शामिल हैं।

Tags: