IMG-LOGO

आईटीआई : अष्टम चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 5 तक

Posted on: 2026-09-04
IMG
आईटीआई : अष्टम चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 5 तक

राज्य की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अष्टम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी 08 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं-महिला कांकेर, बालक कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, चारामा, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और पखांजूर में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 03 से 05 सितम्बर तक वेबसाइट बहपजपण्ंकउपेेपवदेण्दपबण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व के आवेदकों को अष्टम चरण के काउंसिलिंग में भाग लेने हेतु पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags: