भारत ने
ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण के 80 लाख टीकों का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है, जो निवारक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत
करने और एचपीवी संक्रमण और एचपीवी से जुड़े कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा
में एक और बड़ा कदम है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि प्रत्येक
टीकाकरण भारत को अपनी बेटियों के लिए एक स्वस्थ और कैंसर मुक्त भविष्य के करीब
लाता है।