IMG-LOGO

कीर्तिवर्धन सिंह ने फ्रांस के मंत्री से की मुलाकात, जलवायु और जैव विविधता पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Posted on: 2026-11-04
IMG
कीर्तिवर्धन सिंह ने फ्रांस के मंत्री से की मुलाकात, जलवायु और जैव विविधता पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के पारिस्थितिक बदलाव मंत्री मैथ्यू लेफेव्रे से मुलाकात की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक और द्विपक्षीय प्रयासों को तेज करने पर चर्चा हुई।

जैव विविधता और जलवायु वित्तपोषण पर बातचीत

कीर्तिवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि मैथ्यू लेफेव्रे से मिलकर खुशी हुई। दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। इनमें जैव विविधता संरक्षण, ऊर्जा परिवर्तन, जलवायु वित्तपोषण और सीओपी-31 से जुड़ी प्राथमिकताएं शामिल रहीं।

आईएसए और सीडीआरआई के जरिए सहयोग पर जोर

मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आईएसए) और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) के माध्यम से आपसी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

फ्रांसीसी दूतावास ने भी साझा की जानकारी

भारत में फ्रांस के दूतावास ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बैठक की जानकारी साझा की। दूतावास के अनुसार, फ्रांस के पारिस्थितिक बदलाव मंत्री मैथ्यू लेफेव्रे ने दिल्ली में भारत के पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से मुलाकात की।

सीओपी-31 से पहले सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

दूतावास ने बताया कि सीओपी-31 से पहले दोनों नेताओं ने पर्यावरण, जैव विविधता, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक और द्विपक्षीय स्तर पर प्रयास तेज करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक में ऊंचे जलवायु लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को बनाए रखने के साथ ही इन क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के सहयोग को मजबूत करने तथा मिलकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।

Tags: