IMG-LOGO

उत्तर बस्तर कांकेर : ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ विषय पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Posted on: 2026-05-13
IMG
उत्तर बस्तर कांकेर : ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ विषय पर चलाया गया जागरूकता अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 मई 2026

लोक स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कांकेर द्वारा जिले में ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार’ संबंधी 15 दिवसीय जागरूकता एवं जांच अभियान द्वारा चलाया गया। इस अभियान अंर्तगत खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ द्वारा जिले के विभिन्न औषधि एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले में जनजागरूकता एवं जांच अभियान के दौरान जिले में सुरक्षित, गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक दवाओ व खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न औषधि प्रतिष्ठान थोक एवं खुदरा औषधि विक्रेता फार्मेसी चेन, वैक्सीन संधारण कोस्मेटिक एजेंसी तथा विभिन्न सेंटर, गन्ना जूस, सापट ड्रिंक्स आइसक्रिम वेंडर्स डेयरी, होटल प्रतिष्ठानों चाट गुपचुप ढाबा, रेस्टोरेंट, बेकरी, आइसकैंडी आइसगोला विक्रेता आदि प्रतिष्ठानो का सघन जांच एवं जनजागरूकता कार्य किया गया। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिहित अधिकारी सुष्मित देवांगन ने बताया कि इस अभियान के दौरान विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानांे- 29 थोक एवं खुदरा मेडिकल स्टोर, 15 कॉस्मेटिक एजेंसी, 08 शासकीय एवं निजी अस्पताल में वेक्सीन एवं मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया तथा कोटपा एक्ट के तहत स्कूलों के आसपास किराना दुकानों, पान ठेलों, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अधिनियम की धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाई की गई तथा 5080 रूपये का चालान किए गए एवं 04 संचालकों को नोटिस जारी कर सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस अभियान के दौरान 50 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठान जिसमें फल कोल्ड स्टोरेज, विक्रेता, हॉस्पिटल कैंटीन, डेयरी युनिट, मोमोस सेंटर, गुपचुप चाट सेंटर, आइसक्रीम पार्लर, बिरयानी सेंटर किराना दुकान, स्वीट्स शॉप, कैफे एण्ड रेस्टोरेंट आदि खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। 05 फर्म को तत्काल सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया। फल विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग किसी भी स्थिति में न करें। अभियान के तहत विक्रेताओं को ग्लब्स, कैप एवं साफ-सुथरे बर्तनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वच्छ पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियां एवं अनियमितता के आधार पर संचालकों को नोटिस जारी कर सुधार हेतु निर्देशित किया गया। अभियान में सहायक औषधि नियंत्रक, अभिहित अधिकारी, औषधि निरीक्षक, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा 15 दिवसीय जन जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया।

Tags: