IMG-LOGO

छत्तीसगढ़ के कांकेर से साढ़े छह लाख के नकली नोट के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

Posted on: 2026-05-15
IMG
छत्तीसगढ़ के कांकेर से साढ़े छह लाख के नकली नोट के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

कांकेर, 15 मई । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने शु्क्रवार काे साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट के साथ एक आराेपित को गिरफ्तार किया है।
कांकेर एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से आज सूचना मिली कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो, उसके पास से 500-500 रुपये के बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह घर में प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट छापता है।

आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के लिए गैरकानूनी रास्ता अपनाया और अपने ही घर में 500-500 रुपये के नकली नोट छापने लगा। आरोपित का मकसद इन नकली नोटों को बाजार में चलाकर कर्ज चुकाना और जल्द अमीर बनना था, लेकिन बाजार में नकली नोट खपाने से पहले ही पुलिस ने आराेपित रोशन सिंह राजपूत काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आराेपित के कब्जे से साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किया है।

आरोपित ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसे कमाने के लिए नकली नोट छापने का प्लान बनाया था। पुलिस ने आरोपित के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपित के पास से लगभग साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपित से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नकली नोट बनाने की तकनीक और सामग्री उसे कहां से मिली। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित अकेले काम कर रहा था, या उसके साथ कोई और भी शामिल है। फिलहाल, आरोपित रोशन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: