IMG-LOGO

करीब दो दशक बाद फिर साथ काम कर सकते हैं अजय देवगन-अनुभव सिन्हा

Posted on: 2026-05-18
IMG
करीब दो दशक बाद फिर साथ काम कर सकते हैं अजय देवगन-अनुभव सिन्हा

अभिनेता अजय देवगन और निर्देशक अनुभव सिन्हा एक बार फिर साथ काम करने को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने आखिरी बार साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म \'कैश\' में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। इसके बाद से दोनों की जोड़ी दोबारा कभी साथ नजर नहीं आई। अब करीब 19 साल बाद खबर है कि अजय और अनुभव एक नई परियोजना के जरिए फिर साथ आ सकते हैं।

दरअसल, 2025 में दिए एक इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने खुलासा किया था कि \'कैश\' के फ्लॉप होने के बाद अजय देवगन ने उनसे लगभग 18 साल तक बात नहीं की थी। हालांकि अब सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच कभी कोई सीधा मतभेद नहीं था। हाल ही में निर्माता कुमार मंगत पाठक ने दोनों की मुलाकात करवाई, जहां अनुभव ने अजय को अपनी तीन स्क्रिप्ट में से एक कहानी सुनाई। बताया जा रहा है कि अजय, कुमार मंगत और निर्माता भूषण कुमार को यह स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म बड़े पैमाने की एक्शन-ड्रामा हो सकती है। कहा जा रहा है कि अजय देवगन ने अनुभव सिन्हा से इस प्रोजेक्ट को भव्य स्तर पर बनाने की बात कही है। खास बात यह भी है कि अनुभव इस फिल्म के लिए अपनी पारंपरिक शैली से हटकर एक्शन से भरपूर कहानी पर काम कर रहे हैं। यदि सब कुछ तय रहा, तो फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर तक शुरू हो सकती है।

Tags: