IMG-LOGO

उत्तर बस्तर कांकेर : सीएम हेल्पलाइन सम्बंधी प्रशिक्षण 01 जून को

Posted on: 2026-05-30
IMG
उत्तर बस्तर कांकेर : सीएम हेल्पलाइन सम्बंधी प्रशिक्षण 01 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मई 2026

आम जनता से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा शीघ्र ही \" सीएम हेल्पलाइन\" प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
    \" सीएम हेल्पलाइन\" के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण तथा मैदानी स्तर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिला एवं विकास खण्ड स्तर पर नामांकित अधिकारियों को 01 जून सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं ब्लाक लेवल कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को उपस्थित रहने कहा गया है। ब्लाक स्तर के अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Tags: