उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जून 2026
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत पूरे भारत वर्ष सहित जिले में 24 मार्च से 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा हाल ही में ‘टी.बी. मुक्त भारत मोबाईल एप‘ लांच किया गया है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने ‘टी.बी. मुक्त भारत मोबाईल एप‘ का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए जिले के नागरिकों से अपील की है। उन्होंने बताया की टी.बी. मुक्त भारत एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप के उपयोग करने से पंजीकृत टी.बी. मरीजों को नियमित दवा सेवन हेतु रिमांईडर मेसेज प्राप्त होगें, जिससे टी.बी. मरीजांे को नियमित दवा सेवन करने में सहायता होगी। इस एप के माध्यम से निक्षय मित्र एवं वालेंटियर के रूप में भी पंजीकृत होकर टी.बी. मरीजों के पोषण तथा आवश्यक सहयोग कर सकते हैं।