विज्ञान की दुनिया में कई ऐसे आविष्कार हुए हैं जिन्होंने इंसान को हैरान किया है. कुछ ऐसा ही हुआ था, आज से ठीक 30 साल पहले. 5 जुलाई 1996 को वैज्ञानिकों ने कुदरत के नियम को चुनौती देते हुए लैब में एक ऐसे काम में सफलता हासिल की, जिसने मेडिकल साइंस को ही बदलकर रख दिया. हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे फेमस क्लोन भेड़ डॉली की. आखिर इस मासूम सी भेड़ के जन्म से पूरी दुनिया में खलबली क्यों मच गई थी? और इसका नाम एक फेमस अमेरिकी सिंगर के नाम पर क्यों रखा गया? आइए जानते हैं...