IMG-LOGO

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने दिए निर्देश

Posted on: 2026-07-21
IMG
कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर ।  जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। जिला कार्यालय में आज आयोजित जनदर्शन में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अन्त्योदय राशन कार्ड प्रदाय करने, प्रधानमंत्री आवास आवंटित करवाने, उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता, एग्रीस्टैक किसान पंजीयन, अतिथि शिक्षक पद पर भर्ती, अटल आवास आबंटित करने, प्राथमिक शाला भैराडीह हेतु भवन निर्माण जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  क्षीरसागर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय  जितेन्द्र कुर्रे एवं  ए.एस. पैकरा, विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Tags: