IMG-LOGO

सीरिया दौरे के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक समर्थन की अपील की।

Posted on: 2026-07-26
IMG
सीरिया दौरे के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक समर्थन की अपील की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बशर अल-असद के पतन के लगभग दो साल बाद, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के रूप में अरब देश सीरिया की अपनी पहली यात्रा की शुरुआत में आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सीरिया के लोगों का समर्थन करने की अपील की।

यह 2009 के बाद सीरिया की राजधानी में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की पहली यात्रा है। अपने आगमन के तुरंत बाद, श्री गुटेरेस ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा के साथ बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने दमिश्क के पुराने इलाके और प्रसिद्ध उमय्यद मस्जिद का दौरा किया।

श्री गुटेरेस का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सीरिया मार्च 2011 में शुरू हुए संघर्ष से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिसमें लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे और व्यापक तबाही हुई थी। पुनर्निर्माण में अरबों डॉलर खर्च होने का अनुमान है। अपने दौरे के दौरान, श्री गुटेरेस सीरिया-इजराइल सीमा पर तैनात संयुक्त राष्ट्र बल का भी दौरा करेंगे।

Tags: