IMG-LOGO

राष्ट्रपति मुर्मू ने 100 से अधिक कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी की छात्रवृत्तियां और पुरस्कार प्रदान किए।

Posted on: 2026-08-13
IMG
राष्ट्रपति मुर्मू ने 100 से अधिक कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी की छात्रवृत्तियां और पुरस्कार प्रदान किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में 100 से अधिक कलाकारों को वर्ष 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी की छात्रवृत्तियां और पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार देश की प्रदर्शन कलाओं, संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक और जनजातीय कलाओं, कठपुतली कला, पारंपरिक रंगमंच और अन्य संबंधित कला रूपों में योगदान के लिए दिए गए। 
 
इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं में आधुनिक भारत की प्रतिभा और समर्पण झलकता है। उन्होंने कहा कि संगीत की अनेक प्रणालियाँ हैं, नृत्यों की कई शैलियाँ हैं और लोक रंगमंच के अनगिनत रूप हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार देश भर में समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 
 
राष्ट्रपति ने देश की लोक कलाओं के विलुप्त होने के खतरे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी कलाओं का दस्तावेजीकरण करना और उन्हें जीवित रखने के लिए विशेष प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने संगीत नाटक अकादमी द्वारा कला दीक्षा कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने वरिष्ठ कलाकारों से अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने का आग्रह किया। 

Tags: