IMG-LOGO

छात्रवृत्ति हेतु अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवारों के बच्चों को प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा

Posted on: 2026-08-26
IMG
छात्रवृत्ति हेतु अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवारों के बच्चों को प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा

कक्षा पहली से 10वीं तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के कंपोनेंट 2 के अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार के स्तर से ऑनलाइन बनाए जाने की सुविधा प्रारंभ की गई है। संबंधित वर्ग के छात्र तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केन्द्रों पर पहुंचकर आय, जाति,  निवास प्रमाण पत्रों की भांति अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते है। इसके लिए 10 रुपए के स्टाम्प में शपथ पत्र के साथ  निर्धारित प्रारूप में सरपंच, पार्षद से हस्ताक्षर व पटवारी के हस्ताक्षर उपरांत आवेदन किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों प्राचार्य तथा प्रधान पाठकों को अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र बनाया जाकर छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा सके।  

Tags: