गले में दर्द की वजह से थूक निगलना भी मुश्किल हो जाए, तो रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होने लगते हैं. इस तरह की परेशानी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, , एलर्जी या मौसम में बदलाव के कारण होती है. कई बार गला इतना संवेदनशील हो जाता है
कि पानी या थूक निगलने पर भी तेज दर्द महसूस होता है. हालांकि, अगर स्थिति गंभीर न हो, तो आप इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं. यहां जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
और दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं. इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें. इसमें चुटकीभर नमक डालकर इससे 3 से 4 बार गरारे करें. इससे गले में होने वाली सूजन और इंफेक्शन से आराम मिल सकता है.
गले में दर्द होने पर शहद का सेवन कर सकते हैं. इसमें नैचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो गले को सुरक्षात्मक परत बनाता है. इससे जलन और दर्द की परेशानी को कम किया दा सकता है. गले में दर्द होने पर आप एक चम्मच शहद सीधे खा सकते हैं या गुनगुनी चाय में मिलाकर पी सकते हैं.
जब निगलने में दर्द होता है, तो लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे गला और ज्यादा सूख सकता है. ऐसे में गुनगुना पानी, अदरक की चाय, हर्बल टी या सूप का सेवन करें. इससे गले को आराम मिलता है. साथ ही शरीर भी हाइड्रेट रहता है, जिससे गले में होने वाले दर्द से काफी हद तक आराम मिल सकता है.
भाप लेने से गले और नाक की नमी बनी रहती है. इससे गले की जलन कम हो सकती है और जमा हुआ बलगम ढीला पड़ सकता है. दिन में एक या दो बार 5 से 10 मिनट तक भाप लेना फायदेमंद हो सकता है.
गले में दर्द और सूजन की परेशानी होने पर लौंग की चाय का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए 1 कप पानी में 2-3 लौंग डालकर अच्छे से उबाल लें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें. जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो इसमें शहद डालकर पिएं.