IMG-LOGO

अफ्रीका के 110 रन पर 6 विकेट गिरे, फिर बावुमा ने ऐसा क्या किया कि टूट गया रोहित का रिकॉर्ड

Posted on: 2026-10-21
IMG
अफ्रीका के 110 रन पर 6 विकेट गिरे, फिर बावुमा ने ऐसा क्या किया कि टूट गया रोहित का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम एक समय 110 रन पर 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी। ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जल्द ही पूरी टीम को समेट देंगे, लेकिन कप्तान बावुमा ने धैर्य और शानदार तकनीक का परिचय देते हुए पारी को संभाला। उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला, बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

दरअसल, टेम्बा बावुमा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। मैच की शुरुआत में उनकी उम्र 36 साल और 154 दिन थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने फरवरी 2023 में नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 साल और 285 दिन की उम्र में शतक लगाया था। बावुमा ने इस उपलब्धि के साथ रोहित को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, WTC में किसी भी टीम के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान का समग्र रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा के नाम है

बावुमा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने 179 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 18 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने मार्को जानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए 132 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जानसेन ने भी 85 रन बनाकर टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद बावुमा ने साइमन हार्मर के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन जोड़े। हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया। इन साझेदारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 425 रन बनाकर 9 विकेट पर पारी घोषित कर दी।

Tags: