IMG-LOGO

17 नवंबर को आसमान की ओर क्यों जलाना था फ्लैशलाइट? जानें 49 साल पुराना किस्सा और NASA कनेक्शन

Posted on: 2026-11-18
IMG
17 नवंबर को आसमान की ओर क्यों जलाना था फ्लैशलाइट? जानें 49 साल पुराना किस्सा और NASA कनेक्शन

NASA का अंतरिक्ष यान Voyager 1 धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर जा रहा है. 18 नवंबर को यह एक ऐसी दूरी तय करने जा रहा है, जिसे अब तक किसी भी मानव निर्मित वस्तु ने हासिल नहीं किया है. 18 नवंबर 2026 को Voyager 1 पृथ्वी से एक प्रकाश-दिन (Light-Day) की दूरी पर पहुंचने वाला है. इसका मतलब है कि पृथ्वी से निकलने वाली रोशनी को इस अंतरिक्ष यान तक पहुंचने में करीब 24 घंटे लगेंगे.

इसी ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए NASA ने 17 नवंबर को सूर्यास्त के बाद दुनिया भर के लोगों से आसमान की ओर रोशनी चमकाने की अपील की. मानो, जब Voyager 1 आज यानी 18 नवंबर को एक प्रकाश-दिन की दूरी पर पहुंचेगा, तो 17 नवंबर की रात जलाया गया फ्लैशलाइट का प्रकाश भी 24 घंटे का सफर तय करके उससे जा मिलेगा.

हालांकि, यह संभव नहीं है. इस अभियान का केवल मकसद धरती से एक प्रतीकात्मक रोशनी की लहर बनाना था, जो Voyager 1 के लंबे सफर और अंतरिक्ष में मानवता की पहुंच का जश्न मनाए.

यहां एक बात समझना जरूरी है कि लोगों की टॉर्च या मोबाइल की रोशनी वास्तव में Voyager 1 तक नहीं पहुंच पाएगी. यह एक प्रतीकात्मक अभियान था. Voyager 1 पृथ्वी से इतनी दूर है कि वहां तक पहुंचने में रोशनी को भी पूरा एक दिन लगेगा. इसके अलावा, अंतरिक्ष यान के कैमरे कई दशक पहले बंद किए जा चुके हैं. इसलिए वह पृथ्वी पर लोगों की ओर से चमकाई जा रही रोशनी को देख भी नहीं सकता

Tags: