IMG-LOGO

बस्तर मुन्ने कार्यक्रम : व्यक्तिमूलक योजनाओं के तहत किया जाएगा सैचुरेशन

Posted on: 2026-04-16
IMG

उत्तर बस्तर कांकेर ।  बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में एनसीएईआर सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर व्यक्ति मूलक योजनाओं का सैचुरेशन किया जाएगा। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर मुन्ने नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सैचुरेशन के प्रयास को गति देने तथा ग्रामीणों को योजना का लाभ त्वरित गति से पहुंचाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के तहत शासन की योजनाओं के लाभ से छूटे हुए ग्रामीणों को व्यक्तिमूलक योजनाओं एवं सामुदायिक कार्यों का लाभ प्रदान करने के लिए अप्रैल 2026 से तीन स्तरों- ग्राम पंचायत, क्लस्टर, विकासखण्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Tags: