प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए मोदी ने लिखा, देश की माताओं और बहनों का सम्मान करना ही राष्ट्र का सम्मान करना है, और देश इसी भावना के साथ दृढ़तापूर्वक इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।