IMG-LOGO

CBSE 110th बोर्ड में होली किंगडम स्कूल का शानदार रिजल्ट

Posted on: 2026-04-16
IMG

कवर्धा । कवर्धा के दी होली किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष विद्यालय का परिणाम बेहद प्रभावशाली रहा। प्रज्ञा चंदेल ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि यथार्थ शर्मा (91%) द्वितीय और रूद्र प्रताप ठाकुर (89%) तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा रेहान अंसारी (88.4%), विशिष्ट श्रीवास्तव (85.4%), इशिका सिंह (85%), योगेंद्र साहू (83.2%), तनीषा कौशिक (83%), रणवीर सिंह साहू (82.8%) और शौर्य चंद्रवंशी (82.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

विद्यालय के कुल 31 विद्यार्थियों ने विशिष्ट श्रेणी प्राप्त की, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है।

विद्यालय के टॉपर प्रज्ञा चंदेल ने अपनी सफलता से न केवल स्कूल बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर सामूहिक सफलता में योगविद्यालय के टॉपर प्रज्ञा चंदेल ने अपनी सफलता से न केवल स्कूल बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर सामूहिक सफलता में योगदान दिया

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। संचालक पास्टर जोस थॉमस एवं श्रीमती लिजी थॉमस ने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Tags: