IMG-LOGO

उत्तर बस्तर कांकेर : आपदा प्रबंधन: टेबलटॉप एक्सरसाइज 18 अगस्त व मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त को

Posted on: 2026-08-13
IMG
उत्तर बस्तर कांकेर : आपदा प्रबंधन: टेबलटॉप एक्सरसाइज 18 अगस्त व मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त को

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2026

बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाढ़ से निबटने के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण (मॉक एक्सरसाइज) विषय पर राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। उक्त वीसी में विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें बाढ़ नियंत्रण कक्ष का संचालन आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, राहत शिविर की पहचान, आपात सहायक हेतु स्थल चयन, स्वास्थ्य केन्द्र, अन्य निकासी मार्ग, खोज एवं बचाव, नुकसान का आंकलन, राहत एवं पुनर्वास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उक्त वीसी में कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में जिले के आपदा प्रबंधन विभाग की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण एजेण्डावार प्राप्त किया। इस संबंध में जिले की नोडल अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इसके लिए प्रत्येक संबंधित विभाग में विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके तहत आगामी 18 फरवरी को टेबलटॉप एक्सरसाइज सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 03 बजे के मध्य तथा जिला स्तर पर 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।

Tags: