IMG-LOGO

The Paradise Box Office Day 1: पहले ही दिन ₹45 करोड़ छाप गई नानी की फिल्म, टूट गए इन फिल्मों के रिकॉर्ड

Posted on: 2026-09-24
IMG
The Paradise Box Office Day 1: पहले ही दिन ₹45 करोड़ छाप गई नानी की फिल्म, टूट गए इन फिल्मों के रिकॉर्ड

The Paradise Box Office Day 1: साउथ सुपरस्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म \'द पैराडाइज\' (The Paradise) बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जो रफ्तार पकड़ी है, वो साफ इशारा कर रही है कि डे 1 का कलेक्शन धांसू होने वाला है.

2026 की सबसे बड़ी टॉलीवुड प्री-सेल बनी द पैराडाइज

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक \' ने बुक माय शो पर अपनी प्री-सेल्स शानदार 940.54 हजार टिकट्स के साथ क्लोज की है. अगस्त 2023 के बाद से यह किसी भी तेलुगु फिल्म के लिए छठी सबसे बड़ी BMS प्री-सेल है. यह फिल्म पवन कल्याण की \'OG\' (950K) से मात्र 9 हजार टिकट पीछे रह गई.

द पैराडाइज ने इन फिल्मों को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा

इसने बॉक्स ऑफिस की बड़ी फिल्मों जैसे \'पेड्डी\' (लगभग 65K टिकट/ 7.5% ज्यादा), \'गेम चेंजर\' (126K टिकट/ 15% ज्यादा) और महेश बाबू की \'गुंटूर कारम\' (202K टिकट/ 27% ज्यादा) को पछाड़ दिया है. 2026 की तेलुगु रिलीज की बात करें तो, \'द पैराडाइज\' अब \'पेड्डी\' और \'द राजा साहब\' को पछाड़कर इस साल की सबसे ज्यादा प्री-बुक होने वाली फिल्म बन गई है.

आखिरी 24 घंटों का \'रॉकेट\' जंप

द पेराडाइज की एडवांस बुकिंग ने आखिरी तीन दिनों में गजब का सर्ज (Surge) दिखाया है.

  • 21 सितंबर: 202.28K टिकट्स
  • 22 सितंबर: 321.15K टिकट्स (पहले दिन से 59% का जंप)
  • 23 सितंबर: 417.11K टिकट्स (दूसरे दिन से 30% का जंप)

हैरानी की बात यह है कि कुल बुकिंग का लगभग 44% हिस्सा रिलीज से महज 24 घंटे पहले आया है, जो फिल्म के लिए भयंकर डिमांड को दर्शाता है.

प्रीमियर शोज और ओवरसीज में डंका

इंडिया प्रीमियर: फिल्म को भारत में 900 से ज्यादा प्रीमियर शोज मिले हैं (जो Peddi के 847 शोज से ज्यादा हैं). सिर्फ प्रीमियर बुकिंग्स (ब्लॉक सीट्स हटाकर) से लगभग 1.65 लाख टिकट्स बिके, जिससे 5.24 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ.

नॉर्थ अमेरिका: ओवरसीज में नानी का जलवा कायम है. फिल्म की नॉर्थ अमेरिका प्री-सेल्स $1.1 मिलियन ($1.1M+) पार कर गई है. यह नानी के करियर की सबसे तेजी से $1 मिलियन का आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन गई है.

नानी की द पैराडाइज ओपनिंग डे पर कितना करेगी कमाई

एडवांस बुकिंग के इन तूफानी आंकड़ों को देखते हुए डे 1 का प्रेडिक्शन बेहद सॉलिड नजर आ रहा है. भारत में फिल्म ने पहले दिन के लिए 23.77 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स के ₹20.41 करोड़) का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड प्री-रिलीज ग्रॉस 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि \'द पैराडाइज\' ओपनिंग डे पर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग लेगी. फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश करने वाली है.

 

Tags: