पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के दोबारा हाथ मिलाने की अटकलें तेज हैं। इसी बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने इसे मजबूरी का गठजोड़ करार दिया। उनका कहना है कि जनता दोनों दलों को पहले ही नकार चुकी है और अब बदलाव की लहर कांग्रेस के पक्ष में है। साथ ही उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी की रणनीति भी साफ कर दी।
ANI से बातचीत में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा और अकाली दल पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने पूछा कि गठबंधन टूटते समय भाजपा ने अकाली दल के खिलाफ क्या-क्या नहीं कहा था। क्या वे सारी वजहें अब खत्म हो गई हैं
आम आदमी पार्टी सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा। उनका दावा है कि सरकार की साख पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पायलट बोले कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव आएगा। बेहतर विकल्प कोई दे सकता है तो वह कांग्रेस है।
टिकट बंटवारे पर पायलट ने कहा कि कल पार्टी की बैठक है। प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी बन चुकी हैं और जल्द मुख्यालय में बैठक होगी। उम्मीदवार योग्यता और जीतने की क्षमता के आधार पर चुने जाएंगे। फीडबैक की गहरी पड़ताल के बाद ही टिकट मिलेगा। दावेदार कई हैं, लेकिन टिकट एक को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार मिलकर चुनाव लड़ेगा