ओटीटी लवर्स के लिए नवंबर का आखिरी हफ्ता एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आ रहा है. 23 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और एप्पल टीवी पर एक से बढ़कर एक 11 नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. क्राइम और सस्पेंस से लेकर साइंस-फाई, कॉमेडी और आध्यात्म तक, इस वीक हर मूड के लिए कुछ न कुछ खास है.
सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम डॉक्यूमेंट्री पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज परफेक्ट है. कहानी बोस्टन पुलिस ऑफिसर जॉन ओ\'कीफ की रहस्यमयी मौत, उससे जुड़े हाई-प्रोफाइल मुकदमों और इसके पीछे छिपी कथित साजिशों की परतें खोलती है
ब्लेड रनर 2049\' के ठीक 50 साल बाद के लॉस एंजिल्स में सेट यह 8 एपिसोड की मिनी-सीरीज आपको फ्यूचर की दुनिया में ले जाएगी. इसमें हंटर शेफर (कोरा) और ऑस्कर विजेता मिशेल यो (ओलवेन) एक ऐसे खतरनाक राज़ और फरार लोगों की तलाश में निकलती हैं, जो पूरे शहर को तबाह कर सकता है.
जॉको विलिंक की मशहूर किताब पर बनी इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार क्रिस प्रैट लीड रोल में हैं. यह मार्क नाम के एक लड़के की इंस्पायरिंग कहानी है, जो अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर खुद को एक \'योद्धा\' के रूप में तैयार करता है.