IMG-LOGO

बच्चों के लिए ‘चाइल्ड सिम कार्ड’ ला रहा यह देश, इंटरनेट पर सुरक्ष‍ित रखना है मकसद, भारत के लिए क्‍यों जरूरी?

Posted on: 2026-04-15
IMG
बच्चों के लिए ‘चाइल्ड सिम कार्ड’ ला रहा यह देश, इंटरनेट पर सुरक्ष‍ित रखना है मकसद, भारत के लिए क्‍यों जरूरी?

बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए इजिप्ट की सरकार खास चाइल्ड सिम कार्ड लाने वाली है। इसे 30 जून, 2026 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। इसमें सुरक्षित इंटरनेट पैकेज, माता-पिता के लिए कंट्रोल और उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया पर पाबंदियां शामिल होंगी। भारत में भी इस तरह के सिम कार्ड की जरूरत है।

 बच्चों के लिए खास सिम कार्ड? अगर आपको ये सुनकर हैरानी हो रही है तो बता दें कि इजिप्ट इसे सच करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजिप्ट एक खास चाइल्ड सिम कार्ड लॉन्च करने की योजना में है, जिसे 30 जून, 2026 से पहले पेश कर दिया जाएगा। इसमें सुरक्षित इंटरनेट पैकेज, माता-पिता के लिए कंट्रोल और उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया पर पाबंदियां शामिल होंगी। इसका मकसद बच्चों को सोशल मीडिया के जरिए होने वाले नुकसान से बचाना है।

क्यों खास होगा यह सिम कार्ड?

बच्चों को इंटरनेट के खतरों से बचाने के लिए सरकार जो नई योजनाएं बना रही है। नया सिम कार्ड लॉन्च करना भी, उन्हीं योजनाओं का एक हिस्सा है। इसमें फिक्स्ड इंटरनेट कंट्रोल व्यवस्था भी शामिल है। इसे टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। इसका मकसद ऐसे टर्मिनल डिवाइसों के जरिए कंटेंट का वर्गीकरण और माता-पिता के लिए कंट्रोल उपलब्ध कराना है, जो एक साथ कई तरह के नेटवर्क को पहचानने और चलाने

बच्चों के लिए बनाए जा रहे सुरक्षा ड्रॉफ्टकी रिपोर्ट  के अनुसार, प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून के ड्रॉफ्ट को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। इस ड्रॉफ्ट को अभी कैबिनेट का सलाहकार बोर्ड तैयार कर रहा है, ताकि इसे संबंधित अधिकारियों के साथ शेयर किया जा सके और एक व्यापक विधेयक बनाया जा सके।


मदबौली ने पुष्टि की है कि सरकार राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के निर्देशों का पालन करते हुए एक ऐसा कानून तत्काल तैयार कर रही है, जो डिजिटल माहौल में मौजूद जोखिमों का मुकाबला करे, एक सुरक्षित ऑनलाइन जगह सुनिश्चित करे और सामाजिक मूल्यों की रक्षा करे। में सक्षम हैं।


Tags: