काठमांडू, 15 अप्रैल । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 128 नेपाली नागरिकों को आम माफी दी है। विभिन्न कारणों से जेल में सजा काट रहे 128 नेपाली कैदियों को माफ किया गया है। नेपाल सरकार के अनुरोध पर अबू धाबी स्थित नेपाली दूतावास के समन्वय से यह माफी प्रदान की गई है।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस कदम की उच्च सराहना करते हुए 128 नेपाली कैदियों को माफी देने के लिए यूएई सरकार के प्रति हार्दिक आभार और कृतज्ञता व्यक्त किया है। बयान में यह भी कहा गया है कि इस मानवीय निर्णय से दोनों देशों के बीच संबंधों में और अधिक सौहार्द बढ़ा है।