IMG-LOGO

सिर पर लगी तीखी बाउंसर, बल्लेबाज ने गुस्से में हेलमेट पर मारी लात, मैच रद्द; देखें वीडियो

Posted on: 2026-04-22
IMG
सिर पर लगी तीखी बाउंसर, बल्लेबाज ने गुस्से में हेलमेट पर मारी लात, मैच रद्द; देखें वीडियो

अगर हम आपसे कहें कि क्रिकेट मैच में किसी बल्लेबाज के सिर पर गेंद लगने के बाद मुकाबला ही रद्द कर दिया जाए, तो शायद आप यकीन नहीं मानेंगे. लेकिन ऐसा हुआ है. किसी लोकल मैच में नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल क्रिकेट मैच में यह वाकया पेश आया, जिसमें वेस्टइंडीज के इंटरनेशनल गेंदबाज जायडेन सील्स (Jayden Seales) की तीखी बाउंसर बल्लेबाज के सिर पर लगी. इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

वेस्टइंडीज में एक घरेलू क्रिकेट मैच सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में लीवर्ड आइलैंड्स और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच खेला जा रहा था. यह वेस्टइंडीज चैम्पियनशिप का मैच था. मुकाबले में जायडेन सील्स अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए 7 विकेट चटका चुके थे. इसके बाद जायडेन की बाउंसर बल्लेबाज जेरेमिया लुईस के हेलमेट पर लगी. गेंद लगते ही बल्लेबाज जमीन पर गिर गया. 

गुस्से में हेलमेट पर मारी लात 

जमीन से उठने के बाद लुईस ने गुस्से में हेलमेट पर जोरदार लात मारी और वह मैदान छोड़कर चले गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

रद्द हुआ मैच 

इस घटना के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट की तरफ से आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि मैच को खतरनाक पिच के चलते रद्द कर दिया गया. बोर्ड ने अपने बयान में कहा, \"सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में पिच की खतरनाक स्थिति के कारण 2026 वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में लीवर्ड आइलैंड्स बनाम त्रिनिदाद एंड टोबैगो द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मैच ड्रॉ घोषित कर रद्द कर दिया गया है.\"


Tags: