IMG-LOGO

रायपुर में आज CM साय हज किट बांटेंगे

Posted on: 2026-04-25
IMG

रायपुर। CM साय आज हज यात्रियों को हज किट का वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह पहुंचेंगे. यहां राज्य स्तरीय हज किट वितरण और सम्मान समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे सभागृह से रवाना होंगे. वहीं दोपहर 2:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. रेलवे की न्यूज़ भी पढ़े ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सीएसएमटी-खड़गपुर के मध्य एक तरफा एक ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. यह समर स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को रवाना हुई. जो कल 25 अप्रैल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होते हुए खड़गपुर जाएगी. गाड़ी संख्या 01107 सीएसएमटी-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 24 अप्रैल शुक्रवार को 11.20 बजे रवाना हुई. जो दादर 11.32 बजे, ठाणे 11.57 बजे, कल्याण 12.17 बजे, ईगतपुरी 14.35 बजे, नासिक रोड 15.22 बजे, मनमाड 16.22 बजे, भुसावल 19.00 बजे, अकोला 20.58 बजे, बडनेरा 22.55 बजे होते हुए कल 25 अप्रैल को वर्धा 00.13 बजे, नागपुर 1.25 बजे, गोंदिया 3.28 बजे, दुर्ग 5.40 बजे, रायपुर 6.20 बजे, बिलासपुर 8.05 बजे, झारसुगुड़ा 12.10 बजे, राउरकेला 13.20 बजे, चक्रधरपुर 15.20 बजे, टाटानगर 16.30 बजे गुजरते हुए तीसरे दिन 19.10 बजे खड़गपुर स्टेशन पहुंचेगी.





Tags: