IMG-LOGO

यूट्यूब पर छाया 'परफेक्ट फेमिली' का क्रेज

Posted on: 2025-12-05
IMG

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी, जिन्हें \'मिर्जापुर\' में कालीन भैया के दमदार अभिनय के लिए खूब सराहना मिली, अब निर्माता के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहे हैं। हाल ही में उनकी काॅमेडी-ड्रामा वेब सीरीज \'परफेक्ट फेमिली\' सीधे यूट्यूब पर रिलीज की गई, जिसने देखते-ही-देखते दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।

रिपोर्ट के अनुसार \'परफेक्ट फेमिली\' 27 नवंबर को यूट्यूब पर स्ट्रीम हुई थी और कुछ ही दिनों में इसे 20 लाख से अधिक व्यूज मिल गए। दर्शकों ने न केवल कहानी और किरदारों को सराहा, बल्कि समीक्षकों ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। खास बात यह है कि यह भारत की पहली लंबी अवधि वाली वेब सीरीज मानी जा रही है।

पंकज त्रिपाठी ने जताई खुशी

सीरीज की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, \"दर्शकों ने \'परफेक्ट फेमिली\' को जिस प्यार और उत्साह से अपनाया है, उससे मैं बेहद खुश हूं। इस शो को प्रस्तुत करने का मेरा फैसला टीम की मेहनत, उनकी कहानी कहने की शैली और एक ईमानदार, हास्यपूर्ण तथा जिंदगी की छोटी-छोटी बातों से जुड़ी दुनिया को दर्शाने की प्रतिबद्धता के कारण लिया था।\"

बता दें कि \'परफेक्ट फैमिली\' के पहले दो एपिसोड यूट्यूब पर मुफ्त उपलब्ध हैं, जबकि बाकी एपिसोड देखने के लिए दर्शकों को 59 रुपये का भुगतान करना होगा।

Tags: