सलिल अरोड़ा का जन्म 7 नवंबर, 2002 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था. वह डोमेस्टिक में पंजाब के लिए खेलते हैं. वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 14 पारियों में 458 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. लिस्ट ए की 2 पारियों में उन्होंने 74 रन बनाए हैं. टी20 की 16 पारियों में उन्होंने 452 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 192 का है. टी20 में वह एक शतक भी लगा चुके हैं. सलिल का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन SRH ने उन्हें करोड़ से अधिक में खरीदा
सलिल अरोड़ा का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा. यानी सिर्फ SRH नहीं बल्कि अन्य टीम भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही थी. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 39 गेंदों में शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे.
सलिल अरोड़ा ने 28 मार्च को RCB के खिलाफ खेलते हुए IPL डेब्यू किया. उनका
रोल एक फिनिशर का है, जो पिछले मैच में उन्होंने बखूबी निभाया. अभी तक खेली 7 पारियों में
उन्होंने 93 रन बनाए हैं. उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए हैं.