IMG-LOGO

राघव चड्ढा की BJP में एंट्री प्रियंका चोपड़ा ने कराई? नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का दावा- परिणीति चोपड़ा के लिए किया

Posted on: 2026-04-30
IMG
राघव चड्ढा की BJP में एंट्री प्रियंका चोपड़ा ने कराई? नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का दावा- परिणीति चोपड़ा के लिए किया

प्रियंका चोपड़ा की वजह से बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, \'टॉप सीक्रेट\' पॉडकास्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के पीछे का सनसनीखेज कारण बताया.

उन्होंने दावा किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव बीजेपी में शामिल हुए हैं.

आगे उन्होंने क्लियर किया कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को पति राघव के आप पार्टी से चल रहे मतभेदों के बारे में इंफॉर्म किया था.

जिसके बाद प्रियंका को यह एहसास हो गया था कि \'ये लोग\' (यानी आम आदमी पार्टी) राघव चड्ढा को निशाना बना रहे हैं. जिसके चलते, राघव चड्ढा को ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ता. इसलिए एक्ट्रेस ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बात की और राघव की बीजेपी में एंट्री कर दी. बहन परिणीति के लिए जीजू राघव को प्रियंका ने बचाया’

नवजौत कौर सिद्धू ने आगे दावा किया कि \'प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के लिए बचाया.\'

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने यह भी बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं.

पार्टी को लगने लगा था कि राघव अब उनके लिए आवाज नहीं उठा रहे हैं. इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया.

उन्होंने कहा, \'मैं ये कहना चाहूंगी कि हर शांतिप्रिय इंसान अपने तरीके से एक स्वतंत्र पक्ष होता है.राघव चड्ढा आज चार साल बाद बोल रहे हैं... लेकिन उन्हें डेढ़ साल पहले ही अपनी चिंताएं जाहिर कर देनी चाहिए थीं. अगर कुछ गलत लगे तो तुरंत उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.\'

Tags: