IMG-LOGO

युद्ध की लागत पर झूठ बोल रहा पेंटागन, अराघची ने US के नुकसान का जिम्मेदार इजरायल को ठहराया

Posted on: 2026-05-02
IMG
युद्ध की लागत पर झूठ बोल रहा पेंटागन, अराघची ने US के नुकसान का जिम्मेदार इजरायल को ठहराया

Iran Foriegn Minister on War Cost: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजरायल पर बड़ा आरोप लगाते हुए, अमेरिका को युद्ध के दौरान हुए नुकसान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिससे इजरायल को मिर्ची लग सकती है. बकायदा उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हमेश इजरायल फर्स्ट अमेरिका लास्ट क्यों होता है? 

पेंटागन युद्ध के लागत के बारे में झूठ बोल रहा: अराघची

इसके अलावा ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने पेंटागन पर युद्ध में होने वाले खर्चों के आंकड़े गलत बताने की बात भी कही. अराघची ने सीधा पेंटागन पर निशाना साधते हुए कहा है कि युद्ध के लागत के बारे में पेंटागन झूठ बोल रहा है. नेतन्याहू के दांव से अमेरिका को 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री बकायदा आंकड़ों से जुड़े ग्राफ की तस्वीरें भी अपने पोस्ट के साथ जारी की है. 

अमेरिका को अबतक 100 डॉलर का नुकसान

उन्होंने कहा कि नेतन्याहू के दांव से अमेरिका को अबतक सीधे तौर पर 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. यह दावे से चार गुना अधिक है.. इसके अलावा अराघची ने कहा है कि अमेरिकी करदाताओं के लिए अप्रत्यक्ष लागत से कहीं ज्यादा है. हर एक अमेरिकी परिवार के महीने का बिल 500 डॉलर आता है. यह तेजी से बढ़ रहा है. इसके अलावा अराघची ने पूछा कि हमेशा इजरायल फर्स्ट का मतलब अमेरिका लास्ट क्यों होता है. 

दो महीने से अमेरिका और ईरान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं

बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला कर दिया था. तब से अबतक 8 हफ्ते बीत जाने के तनाव बना हुआ है. इजरायल ने हाल ही में बयान जारी करते हुए कहा है कि वह जल्द ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करेगा. उधर अमेरिका लगातार हॉर्मुज को लेकर ईरान पर दवाब बनाए हुए है. 

Tags: