एक्टर सोहम शाह पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म \'तुम्बाड 2\' को लेकर चर्चा में हैं. इस पीरियड फोक हॉरर फिल्म में दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब साल 2018 में आई फिल्म \'तुम्बाड\' के सीक्वल में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एंट्री हो चुकी है.
\'तुम्बाड 2\' में आलिया भट्ट करेंगी कैमियो
\'तुम्बाड 2\' के लिए मेकर्स एक बड़ी फीमेल स्टार की तलाश में थे और अब ये तलाश आलिया भट्ट पर खत्म हुई है. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, \'तुम्बाड 2\' में आलिया भट्ट जबरदस्त कैमियो करती नजर आएंगी. भले ही फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कम होगा, लेकिन कहानी में एक्ट्रेस का रोल बहुत अहम होने वाला है. एक सूत्र ने बताया, \'मेकर्स को किसी ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जो कम स्क्रीन टाइम में भी अपनी मौजूदगी का गहरा असर और रहस्य पैदा कर सके. आलिया इस रोल के लिए एकदम सही हैं.\'
जल्द शूटिंग शरू करेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट 4 मई को मेट गाला में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले 3 मई को \'तुम्बाड 2\' की शूटिंग करने वाली हैं. सूत्र ने कहा, \'शूटिंग की योजना बहुत बारीकी से बनाई गई है, जिसके लिए मध आइलैंड में एक भव्य सेट तैयार किया गया है. आलिया कुल मिलाकर दो दिनों तक शूटिंग करेंगी, क्योंकि उन्हें 4 मई को मेट गाला में शामिल होना है. इसलिए मेकर्स ने कुछ पैच सीन्स के लिए एक बॉडी डबल का इंतज़ाम किया है.\' हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
कब रिलीज होगी \'तुम्बाड 2\'?
हाल ही में \'तुम्बाड 2\' की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था. ये फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि \'तुम्बाड\' साल 2018 में रिलीज हुई थी और धीरे-धीरे एक कल्ट फिल्म बन गई. 2024 में इसे थिएटर में दोबारा रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म की कहानी विनायक राव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे के साथ एक खतरनाक और रहस्यमयी सफर पर निकलता है. इस फिल्म को राही अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया था.
आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म \'अल्फा\' में नजर आएंगी. शरवरी वाघ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास फिल्म \'लव एंड वॉर\' है. इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं. आलिया के साथ फिल्म मेंरणबीर कपूर नजर आएंगे.