सुनसान रात, खामोशी को चीरता सन्नाटा, बंद दरवाजे और अचानक से सुनाई देने वाली एक आवाज, किसी के आने की आहट और काली परछाई. अगर आप भी हॉरर फिल्में दखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज बताएंगे, जिसको देखकर आपको सिर्फ डर नहीं लगेगा, बल्कि आप सोच में भी पड़ज जाएंगे. लोगों के अंधविश्वास और राजस्थानी कल्चर से जुड़ी इस वेब सीरीज को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है. कहानी है एक ऐसे गांव की जहां पर विकास के नाम पर जमीन के नीचे छिपे राज को छेड़ दिया जाता है. लोगों का अंधविश्वास और साइंस एक-दूसरे के सामने खड़े होते हैं और यही से शुरु होती है इस हॉरर फिल्म की कहानी.
जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर 16 सितंबर 2022 को रिलीज हुई 9 एपिसोड वाली वेब सीरीज. जिसमें रात के अंधेरे में गांव के लोग एक ऐसी शक्ति से डरते हैं, जिसके बारे में उन्होंने सिर्फ कहानियां सुनी होती हैं. ये एक हॉरर-थ्रिलर कहानी है जो अंधविश्वास, पौराणिक शाप और विज्ञान के बीच की जंग पर बेस्ड है. सीरीज में टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला के साथ राजेश तैलंग, मुकेश तिवारी, अंकुर नैयर, रोहन जोशी, लहर खान ने भी काम किया. 9 एपिसोड की ये हॉरर सीरीज धीरे-धीरे ऐसा माहौल बनाती है कि असली डर भूत का है या इंसानों के विश्वास का, यही समझना मुश्किल हो जाता है.
कहानी है शैलासपुरा नाम के गांव की, जिसे मुर्दों की धरती भी कहा जाता है. इस गांव में लोगों को सालों से परलौकिक ताकतों का एहसास होता है. इसमें टिस्का चोपड़ा ने आईएएस ऑफिसर अवनि राउत का रोल प्ले किया है, जो इस गांव में डीएम की पोस्टिंग पर आती हैं. वहां पर प्रशासन एक माइनिंग प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहता है, लेकिन वहां रहने वाले लोग इस बात का विरोध करते हैं. उन्हें डर है कि ऐसा करने से मायावी जाग गया तो गांव और आस-पास के इलाके में तबाही आ जाएगी. सीरीज में सौरभ शुक्ला भी लीड रोल में नजर आए थे, जो माइनिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ है.