IMG-LOGO

मोनांक पटेल की कप्तानी पारी, यूएसए ने नामीबिया को 4 विकेट से हराया

Posted on: 2026-10-08
IMG
मोनांक पटेल की कप्तानी पारी, यूएसए ने नामीबिया को 4 विकेट से हराया

टेक्सास: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-2027 के दौरान ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, टेक्सास में हुए एक रोमांचक मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। यूएसए की जीत में कप्तान मोनांक पटेल की शतकीय पारी की भूमिका रही। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन के बेहतरीन शतक और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के विस्फोटक अर्धशतक और इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए हुए 102 रन की साझेदारी की बदौलत नामीबिया ने 9 विकेट पर 298 रन बनाए। Also Read - 18 मार्च से 2 मई तक PSL 12 का आयोजन, शेड्यूल जारी माइकल वैन लिंगेन ने 121 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली। कप्तान इरास्मस ने 45 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। इसके अलावा, लौरेन स्टीनकैंप ने 30 और विकेटकीपर जेन ग्रीन ने 22 रन बनाए। यूएसए के लिए एहसान आदिल ने 4, शेहान जयसूर्या ने 3 विकेट लिए। सौरभ नेत्रवलकर और मिलिंद कुमार को 1-1 विकेट मिला। 299 रन का लक्ष्य यूएसए के लिए आसान नहीं था, लेकिन पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान मोनांक पटेल ने बेहतरीन शतक लगाते हुए इसे संभव कर दिखाया। मोनांक ने 100 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 108 रन की पारी खेली। मोनांक को विकेटकीपर बल्लेबाज स्मित पटेल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शेहान जयसूर्या का अच्छा सहयोग मिला। Also Read - अजीत अगरकर की विदाई के बाद एक्टिव हुए जडेजा, BCCI की पोस्ट पर किया मजेदार कमेंट मोनांक ने पहले विकेट के लिए स्मित पटेल (50) के साथ 96 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने शेहान जयसूर्या (74) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, मिलिंद कुमार ने 18, संजय कृष्णमूर्ति और हरमीत सिंह ने 12 रन बनाए। यूएसए ने 48.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। नामीबिया के लिए जेजे स्मिट और जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने 2-2 विकेट लिए। रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज को 1-1 विकेट मिला।


Tags: